फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs killed ten sheep in Kheragarh Agra up news

खूंखार हुए आवारा कुत्ते: भेड़ों के झुंड पर हमला किसी का नोचा पैर तो किसी की गर्दन धड़ से कर दी अलग, 10 की मौत

Fri, 28 Apr 2023 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 03:22 PM IST
सार

भेड़ों के बाड़े  पर कुत्तों ने हमला बोला। उस समय पशुपालक वहां नहीं था। जब भेड़ें चिल्लाने लगीं, तो लोगों ने बाड़े की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Dogs killed ten sheep in Kheragarh Agra up news
भेड़ों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कस्बा खेरागढ़ में आवारा कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। क़स्बा की पुरानी तहसील के पास पशुपालक संजय पाल के भेड़ों के बाड़े में बुधवार की शाम कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में 10 भेड़ें मर गईं, जबकि 25 से अधिक घायल हो गईं। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तहसील प्रशासन को इससे अवगत कराया है।

विज्ञापन



खेरागढ़ निवासी संजय पाल ने भेड़ पाल रखी है। पुरानी तहसील के पास उसका बाड़ा है। बताया कि उसके पास 60 भेड़ थीं, जिसे उसने बाड़े में रखा था। बुधवार की शाम करीब 5 बजे अचानक कुछ कुत्तों ने उनकी भेड़ों पर हमला कर दिया। हमले में 10 भेड़ मर गईं। जबकि 25 से ज्यादा भेड़ घायल हैं। भेड़ों के मिमियाने की आवाज पर पशुपालक और आसपास के लोग दौड़े। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसान की दर्दनाक मौत: थ्रेशर में फंसे दोनों हाथ, शरीर के हो गए कई टुकड़े; मंजर देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

भगाए गए कुत्ते

कुत्तों का भेड़ों पर हमला देख लोग सन्न रह गए। किसी तरह लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद स्थानीय एक पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल भेड़ों का उपचार कराया गया। साथ ही पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने राजस्व का मामला बताते हुए राजस्व निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने घटना की जांच कराकर मुआवजे की गुहार लगाई है। 


ये भी पढ़ें - UP: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑन डिमांड कार चोरी करने वाला 'राजू', अब तक चुराईं एक हजार से ज्यादा कारें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed