{"_id":"699541edca166791d5094226","slug":"dogs-are-friends-not-foes-awareness-drive-promotes-indian-breeds-in-agra-school-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कुत्ते दुश्मन नहीं, इंसानों के दोस्त, देसी नस्ल को दें प्राथमिकता; संवाद कार्यक्रम में ये बोले वक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कुत्ते दुश्मन नहीं, इंसानों के दोस्त, देसी नस्ल को दें प्राथमिकता; संवाद कार्यक्रम में ये बोले वक्ता
Wed, 18 Feb 2026 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:07 AM IST
सार
जानवरों की देखभाल के लिए होली पब्लिक स्कूल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बताया गया कि कुत्ते इंसान के दुश्मन नहीं हैं। वे उनके दोस्त हैं।
विज्ञापन
होली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कैस्पर्स होम और लॉयन्स क्लब की ओर से मंगलवार को शास्त्रीपुरम स्थित होली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को पशु कल्याण के प्रति संवेदनशील बनाना और विशेष रूप से भारतीय श्वानों की देखभाल के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
लॉयन्स क्लब आगरा यशकीर्ति की अध्यक्ष व कैस्पर्स होम की चेयरपर्सन विनीता अरोड़ा ने कहा कि कुत्ते दुश्मन नहीं, इंसानों के दोस्त हैं। महंगी कीमत देकर विदेशी ब्रीड को पालने से बेहतर है कि सभी विद्यार्थी देसी नस्ल के भारतीय श्वानों की देखभाल के लिए जागरूक हों। चार्टर प्रसीडेंट लाॅयन्स क्लब आगरा यशकीर्ति की रोमा सिंह ने कहा कि पशु कल्याण के विषय में बच्चों को सामान्य नियम व कानून की जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य श्वेता राठौर, विकास अग्रवाल, सतपाल, शिवानी वर्मा, शिवम, कमलमीत कौर आदि माैजूद रहे।