{"_id":"67ae2d39024d8801c20e3b75","slug":"dogs-are-becoming-aggressive-due-to-increase-in-temperature-cases-of-biting-have-increased-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127815-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तापमान में वृद्धि से कुत्ते हो रहे आक्रमक, काटने के बढ़े मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तापमान में वृद्धि से कुत्ते हो रहे आक्रमक, काटने के बढ़े मामले
Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में समय से पहले तापमान में हुई वृद्धि का असर जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। कुत्ते अक्रामक हो रहे हैं। लोगों के काटने के मामलों में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है। चार दिन में 362 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं।
जिले में फरवरी माह में तापमान औसत से अधिक चल रहा है। इससे आवारा घूमने वाले कुत्तों का आतंक भी बढ़ गया है। बच्चा हो या बुजुर्ग पास से निकलने पर वे उनको अपना शिकार बना लेते हैं। इससे लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में कुत्ता काटने पर वैक्सीन लगवाने वालों की मरीजों की संख्या बढ़ी है। एक पखवाड़ा पहले तक 20 से 30 लोग ही जिला अस्पताल पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह संख्या 100 या इससे अधिक तक पहुंचने लगी है। इसके साथ ही ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऐसे मामले आ रहे हैं।