{"_id":"64a2783a669f4e5c4407a746","slug":"dog-died-in-tajmahal-parking-after-due-to-locked-car-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: कार में कुत्ते को बंद कर घूमने गए थे ताज, वापस आए तो मिला इस हाल में; मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूरता: कार में कुत्ते को बंद कर घूमने गए थे ताज, वापस आए तो मिला इस हाल में; मुकदमा हुआ दर्ज
Mon, 03 Jul 2023 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:56 PM IST
सार
कार में बंद करने की वजह से कुत्ते की मौत के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। इस मामले में ताजमहल पश्चिमी गेट के ठेकेदार ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कुत्ता (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के दीदार की ख्वाहिश में अपने वफादार कुत्ते को भूला मालिक। गाड़ी में चेन से कुत्ते को बांधकर मालिक और उसके साथ आगरा घूमने आए हरियाणा के पयर्टकों की करतूत से मानवता शर्मसार हो गई। वह अपने बेजुबान पालतू कुत्ते को गाड़ी में बंद करके घूमने चले गए।
विज्ञापन
इधर मालिक और उसका परिवार ताजमहल घूमता रहा वहां बंद कार में गर्मी से बेहाल कुत्ते की आंखें अपने मालिक को तलाश रहीं थी। बंद गाड़ी, गर्मी ने परेशान कुत्ता बार-बार अपने चेन खोलने की कोशिश करता रहा। बचने की इस जद्दोजहद में कुत्ते की चेन गाड़ी की स्टेयरिंग में फंस गई और कुत्ते ने तड़प-तड़प कर गाड़ी में ही दम दोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे नहीं पता था कि इंसान से वफादारी की कीमत उसे मौत के रूप में चुकानी पड़ेगी। जिस पार्किंग ठेकेदार ने सारा वाकया अपनी आंखों से देखा उसने मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। अब पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण जानने के लिए पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।