फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog captured in house has been sent to shelter After murder of young man in Agra

कुत्ते के विवाद में हत्या: घर की कैद से आजाद होकर आश्रय स्थल पहुंचा कुत्ता गोलू, आरोपी परिवार के घर में था बंद

Thu, 04 Apr 2024 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 02:02 PM IST
सार

कुत्ते के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद से घर में कैद कुत्ते गोलू को आश्रय स्थल पहुंचा दिया गया है। वह आरोपी परिवार के घर में बंद था। 

विज्ञापन
dog captured in house has been sent to shelter After murder of young man in Agra
कुत्ते को लेकर थाना न्यू आगरा आए संस्था के पदाधिकारी डॉक्टर नेहरू - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के नगला हवेली में एक अप्रैल को वाहन चालक जैकी की हत्या हुई थी। पड़ोसी आरोपी परिवार के पांच लोग जेल भेजे गए, दो फरार हैं। जिस कुत्ते गोलू की वजह से पहले विवाद फिर हत्या हुई। वह आरोपी के घर में दो दिन से बंद था। बुधवार को उसे कैस्पर्स होम में आश्रय दिलाया गया।

विज्ञापन


नगला हवेली निवासी राकेश के घर में कुत्ता था, जिसे परिवार के लोग गोलू बोलते थे। राकेश के परिवार पर मोहल्ले के ही रहने वाले जैकी की हत्या का आरोप लगा है। जैकी रास्ते से जा रहा था। कुत्ते के पीछे दौड़ने पर विवाद हुआ। इसमें पीटकर जैकी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से राकेश के घर पर ताला लगा है। कुत्ता गोलू घर में ही था। 
विज्ञापन


उसे मालिक के नहीं होने की वजह से खाना-पीना नहीं मिल रहा था। बुधवार दोपहर में पशु चिकित्सक डॉ. संजीव नेहरू नगला हवेली पहुंचे। उन्होंने कुत्ते को निकाला। डॉ. संजीव नेहरू ने बताया कि वह काफी देर तक कुत्ते को बुलाते रहे। वह छत पर था। बाद में भूतल पर आया। इसके बाद दरवाजे की जगह से बाहर आकर दौड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लग रहा था वह काटेगा, इसलिए पुचकारते रहे। उसने किसी को नहीं काटा। बाद में उसे थाना न्यू आगरा लाए। पुलिस को लिखकर दिया कि मालिक के आने तक वह कुत्ते को अपने पास रखेंगे। बीमारी और एंटी रेबीज के टीके भी लगवा दिए। कुत्ते की जांच की गई। वह सामान्य व्यवहार नहीं कर रहा था। इससे उसके सदमे में होने की आशंका है। उसका उपचार किया जा रहा है।

नहीं काटा, टीम के साथ चल दिया

कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि कुत्ते को उनकी संस्था के सदस्य ऋषभ आश्रय गृह में लेकर आए हैं। कुत्ते ने किसी को नहीं काटा। वह देखभाल करा रही हैं। आश्रय गृह में पहले से मौजूद कुत्तों के साथ ही खेल रहा है।

पुलिस कर रही लापरवाही

उधर, जैकी की मौत से मां फूलो देवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह बार-बार कह रही हैं कि न्याय मिलना चाहिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश और उसकी पत्नी सुमन को नहीं पकड़ा है। उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। तीन दिन बीत गए हैं। पुलिस लापरवाही बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed