{"_id":"5d39de2d8ebc3e6cf57b31fd","slug":"dog-bite-class-one-student-and-teacher-in-kosikalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के गेट पर छात्र व शिक्षिका पर कुत्ते ने किया हमला, अब तक 40 लोग हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के गेट पर छात्र व शिक्षिका पर कुत्ते ने किया हमला, अब तक 40 लोग हुए शिकार
Fri, 26 Jul 2019 12:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल हुआ छात्र यश गौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां में कुत्ते और बंदर अब इतने हिंसक हो चुके हैं कि आए दिन बच्चों व अन्य लोगों पर हमला कर रहे हैं। गुरुवार को अभिभावक के साथ घर जा रहे बच्चे एवं शिक्षिका पर स्कूल गेट पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिहारीपुरा निवासी दिनेश कुमार का सात वर्षीय पुत्र यश गौड़ शेरगढ़ रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा एक का छात्र है। स्कूल की छुट्टी के बाद ताऊ लोकेश के साथ घर लौट रहा था।
जैसे ही वह स्कूल के गेट पर पहुंचा तो पहले से वहां बैठे कुत्ते ने यश के ऊपर हमला बोल दिया। कुत्ते ने उसके पैर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बाद में वहां से गुजर रही एक शिक्षिका को भी कुत्ते ने काट लिया। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले दो दिनों में करीब 40 मरीज पहुंचे हैं, जहां उन्होंने रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। केंद्र प्रभारी डॉ. स्वतंत्र सक्सेना ने बताया कि गर्मी में कुत्तों, बंदरों के शिकार हुए लोगों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है।