फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors of SN Medical College saved life of shoemaker by performing complicated operation in Agra

UP News: छत से गिरा तो टूटी हड्डी-पसली, एसएन के डॉक्टरों ने बचाई जान; फेफड़ों से हो रहा था रक्तस्राव

Sun, 14 Jul 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 11:33 PM IST
सार

ताजनगरी में युवक छत से गिरा तो हड्डी-पसली टूट गई। एसएन के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन करके जान बचाई। छाती के बल गिरने से फेफड़ों से रक्तस्राव हो रहा था।

विज्ञापन
Doctors of SN Medical College saved life of shoemaker by performing complicated operation in Agra
छत से गिरा तो टूटी हड्डी-पसली, एसएन के डॉक्टरों ने बचाई जान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने इस बार जटिल ऑपरेशन कर जूता कारीगर की जान बचाई। छत से ईंटों के ढेर पर छाती के बल गिरने के कारण बायीं ओर की सभी पसलियां टूट गई थीं। फेफड़े से रक्तस्राव हो रहा था। मरीज की जान खतरे में थी। एसएन के (कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी) सीटीवीएस विभाग के डॉ. सुशील सिंघल ने चिकित्सकों की टीम के साथ ऑपरेशन कर मरीज को बचा लिया।

विज्ञापन


घटनाक्रम करीब एक महीने पुराना है। 21 जून को जूता कारीगर घर की छत से ईंटों के ढेर पर गिरकर अचेत हो गया था। परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए, वहां से एसएन रेफर कर दिया गया। मरीज बेहोश था और उसका ऑक्सीजन स्तर भी काफी कम था। तुरंत एक्सरे किया गया। डॉ. सुशील सिंघल की देखरेख में तुरंत छाती में नली डालकर करीब 2 लीटर रक्त निकाला गया।
विज्ञापन


जूता कारीगर की बायीं ओर की सभी पसलियां टूटी थीं। फेफड़ों से रक्तस्राव हो रहा था और फेफड़ा सिकुड़ भी गया था। मरीज का सीटी स्कैन कराया गया और तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। डॉ. सुशील सिंघल ने पसलियों में प्लेट लगाकर उनको जोड़ा। इस जटिल ऑपरेशन के 7 दिन बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। अब मरीज स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये थी टीम

डॉ. सुशील सिंघल के साथ डॉ. रत्नेश, डॉ. मयंक, डॉ. यशवर्धन, डॉ. अंकिता व स्टाफ के सचिन और मोनू का सहयोग रहा।

पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

आगरा और आसपास के क्षेत्र में टूटी हुई पसलियों के साथ-साथ फेफड़ों का जटिल ऑपरेशन एसएन में पहली बार किया गया। आने वाले समय में इससे संबंधित जटिल बीमारियों के इलाज, आधुनिक तकनीक के माध्यम से होंगे। -डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed