{"_id":"649730d054c2bd9a1d08eb7e","slug":"doctors-and-employees-demonstrated-demanding-restoration-of-old-pension-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-983-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को चिकित्सक और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को चिकित्सक और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चिकित्सक और कर्मचारियों ने अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से एक घंटे तक मरीज परेशान रहे।
स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन से कर्मियों को सेवानिवृति के बाद काफी सहारा मिल जाता था, लेकिन सरकार ने इसकाे समाप्त करके उनका बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। चिकित्सक व कर्मी लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिससे चिकित्सकों व कर्मियों में काफी रोष है। सरकार यदि उनकी मांग को पूरा नहीं करेगी तो मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पडे़गा।
चिकित्सकों व कर्मियों ने सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को दिक्कतें हुई। मरीज प्रदर्शन बंद होने का इंतजार करते रहे। प्रदर्शन बंद होने के बाद ही मरीजों को इलाज मिल सका। इस दाैरान डा. उमा भारती, डा. मारूती माहेश्वरी, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, प्रमिला, सरोज, अंजुल शर्मा आदि मौजूद रहे।