फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. योगिता गौतम हत्याकांडः रिमांड पर राज खोल रहा हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी, बरामद कराई रिवाल्वर

Wed, 26 Aug 2020 07:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 07:37 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की विगत 18 अगस्त की रात को हत्या कर दी गई थी। 19 अगस्त
को सुबह उनका शव डौकी के बमरौली गांव में मिला था।

विज्ञापन
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Got Riwalwar Crime
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम के हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी ने हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर उरई में अपने आवास में छिपाई थी। कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पुलिस बुधवार सुबह उसे आवास लेकर पहुंची तो रिवॉल्वर मिल गई। इसके अलावा लाइसेंस और कारतूस भी बरामद किए हैं। एक मोबाइल भी मिला है, जोकि योगिता का बताया जा रहा है। आरोपी ने खून से सनी शर्ट को धो दिया था। इसके बाद प्रेस करा दी थी। कपड़े, रिवॉल्वर और मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।



ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता हत्याकांड: ‘कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गोली चलाई और कुछ याद नहीं’

ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता हत्याकांडः बेटी को बचाने आए परिवार को मिली उसकी लाश, हत्या पर पिता ने बताई पूरी कहानी
 
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Got Riwalwar Crime
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की रहने वाली डॉ. योगिता गौतम नूरी गेट पर रहती थीं। 18 अगस्त की रात को उनकी हत्या कर दी गई थी। 19 अगस्त को सुबह उनका शव डौकी के बमरौली गांव में मिला था। पुलिस ने कानपुर के किदवई नगर निवासी उरई के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Got Riwalwar Crime
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 25 अगस्त की शाम चार बजे हत्यारोपी विवेक तिवारी को तीन दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर गई थी। थाना एमएम गेट में रात भर पूछताछ हुई। बुधवार को पुलिस टीम उसे उरई ले गई। उनके आवास पर गई। पुलिस का कहना है कि डॉ. विवेक तिवारी के उरई स्थित आवास से हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर, कुछ कारतूस, लाइसेंस के अलावा एक मोबाइल और कपड़े भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Got Riwalwar Crime
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी ने बोला था झूठ
हत्यारोपी विवेक तिवारी ने पहले पुलिस से झूठ बोला था कि योगिता का मोबाइल कहां गिर गया उसे पता नहीं है। रिवॉल्वर फतेहाबाद टोल से पहले फेंक दी थी, जबकि कपड़े उरई से कानपुर जाते समय फेंके थे। लेकिन, यह उसके आवास पर मिल गए। वह बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस की टीम ने उसके आवास की कई घंटे तलाशी ली। हत्या वाले दिन उसके पहने गए जूते या स्लीपर भी पुलिस कब्जे में लेगी। उनमें लगी मिट्टी और घटनास्थल की मिट्टी के नमूने लेकर मैच कराए जाएंगे। इसके बाद उसे कानपुर भी लेकर गए।
विज्ञापन
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Got Riwalwar Crime
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को रिमांड पर लिया था। एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ कोतवाली, सीओ फतेहाबाद, निरीक्षक थाना एमएम गेट ने पूछताछ की। उसके बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद कर ली है। इसे फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। उसके घर से कुछ कागजात, मोबाइल, कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी से अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, जिससे उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके।  - बबलू कुमार,एसएसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed