फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Advice Operations Of Stones And Hernia Can Avoided In Corona Virus Pendemic

चिकित्सक की सलाह: संक्रमण के दौर में टाले जा सकते हैं ये ऑपरेशन, प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है असर

Mon, 24 May 2021 12:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 24 May 2021 12:38 PM IST
सार

अमर उजाला के पाठकों के इन्हीं सवालों के जवाब सेल्सा के अध्यक्ष वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने दिए। 

विज्ञापन
Doctor Advice Operations Of Stones And Hernia Can Avoided In Corona Virus Pendemic
डॉ सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संक्रमण के दौरान लोग पथरी, गांठ, हार्निया में दर्द होने पर ऑपरेशन कराने के लिए चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। कौन से ऑपरेशन अभी जरूरी हैं कौन से बाद के लिए टाले जा सकते हैं। अमर उजाला के पाठकों के इन्हीं सवालों के जवाब सेल्सा के अध्यक्ष वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने दिए। उनका कहना है कि इमरजेंसी नहीं है तो अभी ऑपरेशन नहीं करवाएं।

विज्ञापन


सवाल: क्या कोरोना काल में ऑपरेशन कराने चाहिए?
जवाब: कोरोना काल में गैर जरूरी सर्जरी नहीं करानी चाहिए, क्योंकि कोरोना काल में प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण समस्या होने की आशंका अधिक रहती है।

सवाल: मुझे दायीं तरफ का इंग्युनल हार्निया है। क्या मुझे यह ऑपरेशन अभी कराना चाहिए?
जवाब: यह ऑपरेशन इमरजेंसी नहीं है। इसको आप कोरोना काल खत्म होने के बाद कराएं तो अच्छा रहेगा।

सवाल: मेरे वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी हैं। क्या मैं पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन दूरबीन विधि से करा सकता हूं?
जवाब: अगर आपको इससे कोई दर्द या परेशानी नहीं हो रही है तो इस ऑपरेशन को भी अभी टालना अच्छा रहेगा।

सवाल: मेरे पित्त की नली में पथरी है व पित्त की थैली में पथरी नहीं है। मेरा पीलिया बढ़ता जा रहा है। मुझे इसके लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: क्योंकि आपके पीलिया बढ़ता जा रहा है, इसलिए पित्त की नली की पथरी निकालना जरूरी हो गया है और यह एंडो स्कोपी (ईआरसीपी) से संभव है।

सवाल: लॉकडाउन के दौरान मुझे बवासीर की समस्या बढ़ गई है। मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब: लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में रहने से खाने पीने से दिनचर्या गड़बड़ा जाती है। ज्यादा तैलीय, वसायुक्त भोजन करने से यह समस्या बढ़ जाती है। अपने चिकित्सक की
लिखी दवाओं का इस्तेमाल करें। व्यायाम करें, चार लीटर या इससे अधिक रोजाना पानी पीएं। हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें।

सवाल: मेरे किडनी में एक पथरी है, जोकि रुकावट नहीं डाल रही है। मुझे मधुमेह व रक्तचाप की शिकायत है। क्या मैं यह ऑपरेशन दूरबीन से करा सकता हूं?
जवाब: अगर यह पथरी आपके गुर्दे को डेमेज नहीं कर रही है तो इसका ऑपरेशन कोरोना काल के बाद कराएं तो अच्छा है, क्योंकि आपको मधुमेह व ब्लड प्रेशर की शिकायत है। 

गुर्दा रोगियों के लिए चिकित्सक की सलाह: कोरोना के लक्षण होने पर मरीज तुरंत जांच कराएं, इन बातों का रखें ध्यान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed