फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   docs back on work

40 घंटे बाद एसएन में ‘डाक्टरी’ शुरू

Sun, 20 Dec 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 20 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
docs back on work
एसएन मेडिकल कालेज में 40 घंटे बाद चिकित्सकीय सेवाएं बहाल हो सकी हैं। दो जूनियर डाक्टरों से मारपीट का आरोपी शनिवार को पकड़े जाने के बाद डाक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली। इससे पहले उन्हाेंने प्राचार्य को आठ सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। इसमें डा. आरबी लाल को इमरजेंसी कोआर्डिनेटर के पद से हटाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की बात कही। चेतावनी भी दी कि उनकी मांगों पर सात दिन में कार्रवाई न हुई तो वे फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की आधी रात को इमरजेंसी में कुछ लोगों ने दो जूनियर डाक्टरों की पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साए जूनियर डाक्टर हड़ताल पर चले गए। शुक्रवार को इलाज के अभाव में मरीज तड़पते रहे। इस बीच कमाल खां निवासी महिला शमीम की मौत होने से कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह प्राचार्य ने मौके पर पहुंच ओपीडी खुलवाई। चंद पर्चे भी बने। जानकारी पर जूनियर डाक्टरों ने ओपीडी बंद करा दी और जमकर नारेबाजी की। हड़ताल खत्म न होते देख प्राचार्य ने डाक्टराें को समझाने का जिम्मा विभागाध्यक्षों को सौंपा। लेकिन डाक्टर नहीं माने। आरोपी की गिरफ्तारी और इमरजेंसी चौकी प्रभारी के निलंबन पर अड़े रहे। आरोपी के पकड़े जाने की पुलिस सूचना पर भी उन्होंने भरोसा नहीं किया। आरोपी की शिनाख्त के लिए पुलिस पांच डाक्टरों को थाना कोतवाली लेकर पहुंची। यहां आरोपी को पहचानने के बाद डाक्टरों ने शाम को चार बजे हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन

40 फीसदी मरीज लौट गए
गुरुवार की रात से ठप चिकित्सकीय सेवाएं देर शाम शुरू हो सकीं। करीब 40 घंटे तक मरीजों को नहीं देखा गया। यहां तक कि गंभीर मरीजों को भी डाक्टर देखने नहीं आए। आरोप है कि कई मरीजों को डाक्टरों ने वार्ड से जबरन डिस्चार्ज कर भगा दिया तो कई इलाज न मिलने पर स्वत: ही चले गए। इस तरह करीब 40 फीसदी मरीज वार्ड छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में सिर्फ एक मरीज
- हड़ताल के चलते इमरजेंसी के सभी वार्ड खाली हो गए। ट्रामा सेंटर तक खाली पड़ा था। सिर्फ सर्जरी यूनिट में सैफई की शारदा भर्ती थी, तीमारदारों ने बताया कि उसे भी कोई डाक्टर देखने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed