फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do the work of saving people's lives with honesty: CMS

ईमानदारी के साथ करें लोगों की जान बचाने का कार्य : सीएमएस

Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Do the work of saving people's lives with honesty: CMS
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देश पर जिला अस्पताल के सभागार में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि अब स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा एचआईवी, सिफलिश और टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग और काउंसलिंग शिविर लगाकर की जा रही है। कार्यक्रम में लगे सभी चिकित्सक और कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ लोगों की जान बचाने का कार्य करें। सीएमएस ने कहा कि जागरूकता से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एचआईवी डॉ. आशुतोष ने कहा कि इन बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ लेना चाहिए। दिशा क्लस्टर आगरा दीप्ति सिंह ने कहा कि अब लोग एचआईवी एवं अन्य बीमारियों को लेकर जागरूक हो रहे हैं। जिला अस्पताल की जांच टीम द्वारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर एचआईवी और सिफलिश की जांच कर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान नोडल अधिकारी विकास यादव, डॉ. आरके शुक्ला, डॉ. जेजे राम, डॉ. धर्मेंद्र, नरसिंह राठौर, अंशू पांडेय, अतुल वर्मा, राजीव, रिचा दुबे, नीरू चौहान, शशि यादव सहित समस्त पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed