फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not know the reason for the death of schoolgirl and youth from postmortem

पोस्टमार्टम से नहीं खुल सका मौत का कारण, बिसरा उठाएगा राज से पर्दा

Tue, 02 Oct 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Do not know the reason for the death of schoolgirl and youth from postmortem
क्राइम - फोटो : amar ujala

आगरा के सिकंदरा में कारगिल चौराहा स्थित होटल अधिराज पैलेस में सोमवार को आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा संरक्षित किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी। जहर

विज्ञापन

सेवन का पोस्टमार्टम में पता नहीं चल पाता है।

मृतक नगला चौधरी, चपुन्ना, कन्नौज निवासी अमित प्रताप सिंह (23) पुत्र विनय सिंह था। उसके प्रेम संबंध सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी
से थे। किशोरी के पिता एक जूता फैक्ट्री में अधिकारी हैं। अमित कुछ साल पहले अपनी बहन के घर हरियाणा के बहादुरगढ़ में रहता था। तब किशोरी का परिवार भी उनके मोहल्ले में ही रहता था। दोनों की दोस्ती हो गई थी। 
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले घरवालों को पता चला तो उन पर बंदिशें लगा दीं। अमित को घरवालों ने गुड़गांव नौकरी के लिए भेज दिया, जबकि किशोरी के पिता आगरा आ गए। सोमवार को दोनों होटल में गए वहां जहर खा लिया। इससे पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की। अमित ने गला काटने का प्रयास भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजन सोमवार को ही पहुंच गए थे। अमित का दाह संस्कार आगरा में ही किया गया। उधर किशोरी का शव उसके परिजन कन्नौज ले गए। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों के परिजनों की आंखें नम थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed