फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not consume food given by strangers

Agra News: अपरिचित के दिए गए खाद्य पदार्थ का न करें सेवन

Thu, 09 Jan 2025 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Do not consume food given by strangers
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को जंक्शन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। ट्रेन में जहरखुरानी से बचाव और संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने के बारे में बताया ।
विज्ञापन

आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान चलाया। स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों को चेक किया। वहीं स्टेशन परिसर और ट्रेन में यात्रियों के लगेज को हैंड मेटल डिटेक्टर से चेक किया। पुलिस की कार्रवाही को लेकर जंक्शन पर अनावश्यक कारण से घूम रहे लोग वहां से खिसकते नजर आए। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह ने कहा कि ट्रेन में अपरचित व्यक्ति द्वारा दिया गया खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
विज्ञापन

सजगता से ही जहरखुरानी की घटना से बचाव किया जा सकता है। कोच में संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर रेलवे पुलिस को सूचना दें। पुरुष यात्री महिला कोच में यात्रा न करें। महिला कोच महिलओं के लिए आरक्षित होता है। स्टेशन पर बेवजह घूमे। पकडे़ जाने पर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed