{"_id":"6023d7318ebc3ee8f02f4aa3","slug":"do-buseness-after-gst-resistation-mainpuri-news-agr479999342","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में पंजीकरण कराकर ही करें कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में पंजीकरण कराकर ही करें कारोबार
विज्ञापन
भोगांव में वाणिज्यकर विभाग के पंजीकरण कार्यक्रम में जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। वाणिज्य कर विभाग ने बुधवार को नगर के एक मैरिज होम में जागरूकता और पंजीकरण शिविर लगाया। डिप्टी कमिश्नर उत्तम कुमार तिवारी ने कहा जीएसटी में पंजीकरण कराना लाभकारी है। हर व्यापारी को जीएसटी में पंजीकरण कराना चाहिए। जीएसटी में पंजीकरण कराने से लाभ होगा।
असिस्टेंट कमिश्रर ओमप्रकाश ने कहा जीएसटी पंजीयन, जीएसटी में रिटर्न दाखिल करने के लिए व्यापारियों को जागरूक होना चाहिए। जागरूकता अभियान के बाद व्यापारियों के साथ गोष्ठियां भी होंगी। पंजीकृत व्यापारियों को रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया बताई जाएगी। पंजीकृत व्यापारी रिटर्न दाखिल करने में आने वाली परेशानियों से बच सकेंगे।
जीएसटी अधिकारी वीके सोलंकी ने कहा जीएसटी पंजीयन के बाद व्यापारियों को विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा। जीएसटी कर प्रणाली में घर बैठे सारे काम ऑनलाइन कर सकते हैं। पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख का व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर नजमी अब्बासी, इदरीस, सुबोध पाठक, दीपप्रकाश पाठक, भूरे खां, अंजुम राइन, जमालउद्दीन मौजूद रहे।