{"_id":"6aa0793513dc20bfe203f32c","slug":"dm-takes-cognizance-of-the-gaushala-cow-shelter-built-in-achhnera-probe-against-those-responsible-initiated-agra-news-c-364-1-ag11010-133962-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अछनेरा में बनी गोशाला का डीएम ने लिया संज्ञान, जिम्मेदारों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अछनेरा में बनी गोशाला का डीएम ने लिया संज्ञान, जिम्मेदारों की जांच शुरू
विज्ञापन
आगरा। अछनेरा में कचौरा मार्ग पर बनकर बदहाल पड़ी गोशाला के मामले प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने भूमि आवंटन से लेकर निर्माण और संचालन न होने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। सभी जिम्मेदारों विभागों अधिकारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
निर्माण के दो साल बाद 1.60 करोड़ की लागत से बनी वृहद गोशाला का संचालन नहीं हो सका है। इसकी खबर अमर उजाला में गोशाला में बदइंतजामी का घर... गोवंश सड़क पर शीर्षक से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संचालन न होने पर पशुपालन विभाग से जवाब मांगा है। इसके साथ ही जलभराव की समस्या के बावजूद भूमि के आवंटन, यूपीसीएलडीएफ के निर्माण करने और पशुपालन विभाग आदि संबंधित विभागों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने संबंधित विभागों से जानकारी मांगी है।
वर्जन
उनके सीवीओ का चार्ज लेने से पहले ही गोशाला का निर्माण हो चुका था। गोशाला में हर समय जलभराव रहता है। इस कारण संचालन नहीं हो सका। इस संबंध में जिलाधिकारी से लेकर निदेशालय तक कई पत्र लिख चुके हैं। गोशाला में जलभराव की समस्या दूर किए बिना गोवंश रखना संभव नहीं है।- डॉ. डीके पांडे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
गोशाला का जलभराव वाली जगह निर्माण कराने और उसके संचालन शुरू न होने के कारणों की जांच कराई जा रही है। भूमि आवंटन, निर्माण और संचालन न होने तक संबंधित विभागों की जिम्मेदार अधिकारियों की क्या-क्या लापरवाही रहीं। इसके उजागर होने के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी