फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM saw the condition of the cow shelters and reprimanded them for the mismanagement

Agra News: डीएम ने देखा गोशालाओं का हाल, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

Sun, 01 Jun 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
DM saw the condition of the cow shelters and reprimanded them for the mismanagement
मैनपुरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को वृहद गो-संरक्षण केंद्र गुराई और अस्थाई गो-आश्रय स्थल सोनई का औचक निरीक्षण किया। अव्यवस्था पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी सफाई में सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने गोबर उठान के साथ सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि गोबर के उचित निस्तारण के प्रबंध किए जाएं और गोबर की खाद का प्रयोग गोशालाओं के लिए चिह्नित चारागाह की भूमि में किया जाए। इसके अलावा डीएम ने बृहद गो-संरक्षण केंद्र गुराई का निरीक्षण किया। यहां टिनशेड टूटा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। अस्थाई गो-आश्रय स्थल सोनई के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि यहां 80 गोवंश संरक्षित हैं, सभी गाय हैं। निरीक्षण के दौरान 02 गायें बीमार पाई गईं, जिन पर उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और केयरटेकर से कहा कि गोवंशों की बेहतर देखभाल की जाए। गोवंशों को अधिकांश समय टिनशेड में रखा जाए, दोपहर में कोई भी खुले में न रहे। पीने का पानी उपलब्ध रहे। गोवंशों को प्रतिदिन नहलाया जाए। प्रतिदिन हरे चारे के साथ भरपेट आहार खिलाया जाए। वर्षा से पूर्व सभी गोवंशों का टीकाकरण कराया जाए। स्वास्थ्य और दवा उपलब्धता के निर्देश दिए। सीवीओ से कहा कि पशु चिकित्साधिकारी अपने-अपने अधीन गोशालाओं का प्रतिदिन भ्रमण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed