{"_id":"5e18bc768ebc3e8805379d3d","slug":"dm-meeting-gives-guideline-jawahar-navoday-vidhalaya-entrance-exam-kasganj-kasganj-news-agr4241784145","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थित तरीके से कराएं नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थित तरीके से कराएं नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा ः डीएम
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधीनस्थों
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को कराए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को 8 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा को शांति पूर्ण नकल विहीन एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।
अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रवेश परीक्षा अच्छे ढंग से सकुशल संपन्न कराएं। आवश्यकता हो तो तुरंत फोन करें। तत्काल हेल्प की जाएगी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एके गांगुली ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेश संत तुलसीदास इंटर कॉलेज सोरों, मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर, आजाद गांधी इंटर कॉलेज सहावर, एचएन इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटियाली तथा पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिढ़पुरा को प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
प्रवेश परीक्षा को व्यवस्थित एवं पारदर्शिता के साथ कराए जाने के लिए केंद्र प्रभारियों, शिक्षक शिक्षिकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीआईओएस आरएस सिंह राजपूत, उपजिलाधिकारी ललित कुमार, उपप्राचार्या वीना मिश्रा, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।