{"_id":"5f2aeefe8ebc3e3caf681a17","slug":"dm-mainpuri-news-agr453558069","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण सचिव ने डीएम से मांगी आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण सचिव ने डीएम से मांगी आख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने भूखंड पर कब्जे के एक मामले में डीएम से आख्या मांगी है। प्राधिकरण में एक महिला द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद प्राधिकरण सचिव ने कार्रवाई करके एक सप्ताह में स्पष्ट आख्या देने को कहा है।
शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी रुचि भदौरिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की। शिकायत में कहा मोहनपुर में उसका एक भूखंड है। इसका मुकदमा अदालत में चल रहा है। लॉकडाउन अवधि में इस भूखंड पर मिट्टी डालकर शीतगृह मालिक प्रमोद कुमार मिश्रा ने कब्जा कर लिया। प्रमोद कुमार का इस भूखंड से कोई मतलब भी नहीं है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत के साथ ही जमा किए गए दस्तावेज पर प्राधिकरण सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने सुनवाई की। मामले की सुनवाई करने के बाद प्राधिकरण सचिव सिविल जज ने डीएम से आख्या मांगी है। आदेश में कहा है इस संबंध में कार्रवाई करके शिकायत करने वाले द्वारा बताए गए तथ्यों केे आधार पर बिंदुवार स्पष्ट आख्या एक सप्ताह में विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में देने को कहा गया है।