फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM inspected the district hospital and tested the arrangements

Agra News: डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण परखी व्यवस्थाएं

Wed, 03 Jul 2024 03:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the district hospital and tested the arrangements
कासगंज। सिकंदरराऊ में भोले बाबा के सत्संग में हुए हादसे की घटना के बाद जिलाधिकारी मेधा रुपम अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुुंची। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में सत्संग के बाद भगदड़़ मचने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई। वहीं काफी संख्या में लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए पड़ोसी जनपदों में भेजे जाने के बाद जिलाधिकारी जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के दवा घर, वार्ड, लैब आदि का निरीक्षण किया। जिससे मरीजों के जिले में पहुंचने की स्थिति में मरीजों का समुचित उपचार किया जा सके। इसके साथ ही जिला अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट में प्रयोग होने वाली सामग्री को भी चेक किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। जिससे मरीजों के जिला अस्पताल में पहुंचने पर उनको तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने सहित अन्य निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed