{"_id":"680798916fb11574b6082380","slug":"dm-declared-holiday-for-schools-due-to-visit-of-us-vice-president-in-agra-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP School Closed: जिलाधिकारी ने दिए आदेश, 23 अप्रैल को बंद रहेंगे इस जिले में शहरी क्षेत्र के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP School Closed: जिलाधिकारी ने दिए आदेश, 23 अप्रैल को बंद रहेंगे इस जिले में शहरी क्षेत्र के स्कूल
Tue, 22 Apr 2025 06:54 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:54 PM IST
सार
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस बुधवार को परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आएंगे। इस दाैरान आगरा शहर में स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
23 अप्रैल को बंद रहेंगे स्कूल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमेरिकी उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं उप राष्ट्रपति के आगमन के दाैरान यातायात बंद होने के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी आदेश में कहा गया है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की 23 अप्रैल को आगरा यात्रा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में निर्धारित रूट पर यातायात बंद रहने के कारण शहरी क्षेत्र के परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों में 23 अप्रैल को पठन-पाठन कार्य बंद रहेगा। स्कूल में विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जाएगा। स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं व अन्य स्टाफ उपस्थित रहकर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकेंगे। देहात क्षेत्रों के समस्त विद्यालय 23 अप्रैल को यथावत संचालित होंगे।
सीएम करेंगे अगवानी
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस आगरा में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। बुधवार सुबह वह अमेरिकी वायुसेना के जिस विमान से वह ताजमहल देखने आगरा आएंगे, उसी से दोपहर बाद जयपुर लौट जाएंगे। जयपुर के रामबाग पैलेस में वह दो दिन प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी करेंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चे भी होंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति तीन घंटे आगरा में गुजारेंगे।
ये भी पढ़ें-जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार की कोर्ट में पेशी..पुलिस लेगी रिमांड, फर्जी डिग्रियों का खुलेगा राज

वहीं अमेरिकी उप राष्ट्रपति के आने से पहले ही अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने आगरा में डेरा डाल लिया है। मंडलायुक्त और डीएम अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर को संवारा जा रहा है। वीवीआईपी रूट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। स्मारक के आसपास पानी का छिड़काव किया जा रहा है।