फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM Changes File Disposal Rules Single-Page Noting System Banned in Agra Departments

UP: अब 'वन पेज नोटिंग’' पर रोक, डीएम ने बदला फाइल निस्तारण नियम; पूरी मूल पत्रावली ही होगी पेश

Wed, 27 May 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 27 May 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा में जिलाधिकारी ने फाइल निस्तारण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए ‘वन पेज नोटिंग’ सिस्टम पर रोक लगा दी है। अब सभी विभागों को पूरी मूल पत्रावली दस्तावेजों के साथ ही प्रस्तुत करनी होगी ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन
DM Changes File Disposal Rules Single-Page Noting System Banned in Agra Departments
डीएम मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में फाइलों के निस्तारण में होने वाली देरी को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को पत्रावलियों के निस्तारण के नियमों में बदलाव किया है। अब एक पेज पर नोटिंग का शॉर्टकट नहीं चलेगा। पूरी मूल पत्रावली मय दस्तावेज पेश होगी। भुगतान में मनमानी रोकने और तथ्य छिपाकर या आधे-अधूरे तथ्यों से फाइल हस्ताक्षर के लिए भेजने पर डीएम ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विकास भवन सहित जिले के 50 से अधिक विभागों के मामलों को निपटाने के लिए शॉर्टकट अपनाकर नई फाइल (पत्रावली) बनाने की प्रथा पर डीएम ने रोक लगा दी है। अधिकारियों को अब आधी-अधूरी जानकारी के बजाय पूरी मूल पत्रावली ही डीएम के समक्ष पेश करनी होगी। प्रशासन के संज्ञान में यह बात सामने आ रही थी कि विभिन्न विभागों के अधिकारी किसी प्रकरण में पूर्व से चल रही मूल पत्रावली को प्रस्तुत करने के बजाय, एक नया पेज तैयार कर उस पर नोटिंग (टिप्पणी) लिखकर डीएम के सामने ले आते थे। इस कार्यप्रणाली के कारण मामलों से जुड़ी पुरानी और महत्वपूर्ण जानकारियां छिप जाती थीं, जिससे सही फैसले लेने में बाधा आती थी।
विज्ञापन


क्या हैं नए आदेश
मूल फाइल होगी स्वीकार:
भविष्य में सभी विभाग नोडल अधिकारी के माध्यम से केवल मूल पत्रावलियां ही आवश्यक अभिलेखों के साथ समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय मामलों में दोहरी जांच: जिन फाइलों में वित्तीय मामले शामिल हैं, वे फाइलें पहले मुख्य कोषाधिकारी से जांची जाएंगी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की राय के साथ ही डीएम के पास पहुंचेंगी।
देना होगा लिखित प्रमाण: सबसे अहम बदलाव यह है कि अब विभागीय अधिकारियों को अपनी नोटिंग पर यह स्पष्ट रूप से लिखकर घोषणा करनी होगी कि उक्त के अतिरिक्त समविषयक कोई अन्य पत्रावली वर्तमान में पृथक से प्रचलित नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed