फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM, BSA

अब जिलाधिकारी करेंगे बेसिक शिक्षा विभाग की निगरानी

Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM, BSA
07एमएनपी-41-कलक्ट्रेट पर बैठक में बोलते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने नई शुरुआत की है। इसके लिए विभाग की नियमित मॉनीटरिंग में सोशल मीडिया को उन्होंने हथियार बनाया है। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वे प्रत्येक ब्लाक में शिक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सबसे बड़ी समस्या शिक्षकों के समय से स्कूल न पहुंचने और खंड शिक्षाधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण न करने की आती है। इसकी निगरानी के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक ब्लाक का अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी, एनपीआरसी व शिक्षकों के अलावा बीएसए व जिलाधिकारी भी जुड़े रहेंगे। छुट्टी से लेकर कार्रवाई तक सबकी सूचना इस ग्रुप में डाली जाएगी।
विज्ञापन

ग्रुप पर ही निर्देश व सूचनाओं का होगा आदान-प्रदान
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों और अधिकारियों को समय से निर्देश के लिए भी यह ग्रुप कारगर सिद्ध होंगे। ग्रुप से ही शिक्षकों व खंड शिक्षाधिकारियों की लोकेशन की साथ शासन द्वारा जारी पत्रों की सूचनाएं व निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर दस व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। जिन पर केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान की जानकारी ही डाली जाएगी। शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। ग्रुप में जिससे संबंधित जानकारी मांगी जाए वही जवाब देगा।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed