फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diwali

सज गया इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, धनतेरस का इंतजार

Mon, 09 Nov 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
diwali
9एमएनपी-07-इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम पर टीवी और वॉशिंग मशीन की खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हर वर्ष की तरह इस दिवाली पर भी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सज गया है। व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। अब शोरूम संचालकों को धनतेरस का इंतजार है। इस बार टीवी और वॉशिंग मशीन की खरीद के लिए अधिक ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस बार व्यापारी धनतेरस पर दस करोड़ से अधिक की बिक्री होने का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही सहालग ने भी इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में उछाल ला दिया है। दिवाली करीब आते ही एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है। दिवाली पर सराफा के बाद सबसे अधिक बिक्री इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ही होती है। इस बार भी बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर में संचालित शोरूम पर ग्राहक एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाजार में विभिन्न कंपनियों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध हैं। लोग खरीदारी के साथ ही धनतेरस के लिए भी बुकिंग करा रहे हैं। इसके चलते दिन भर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर भीड़ लग रही है। ग्राहकों की अच्छी आवक से व्यापारी भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्व्ड टीवी पहली पसंद
अब तक जहां लोग एलईडी स्मार्ट टीवी को प्राथमिकता दे रहे थे तो वहीं अब कर्व्ड स्मार्ट टीवी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। बाजार में अलग-अलग कंपनियों की कर्व्ड स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं। इसके अलावा वॉशिंग मशीन में फुली ऑटोमैटिक मशीन को भी लोग प्राथमिकता दे रहे हैं। सर्दियों की चलते फ्रिज की बिक्री मंदी है।
विक्रेताओं की बात
दिवाली पर इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। औसतन आने वाले ग्राहकों की अपेक्षा इन दिनों अधिक ग्राहक आ रहे हैं। लोग धनतेरस और सहालग के लिए सामान की बुकिंग करा रहे हैं। जिलेभर में दस करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।

रवि दीक्षित, व्यापारी।
इस बार बीते छह माह से इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मंदी छाई हुई है। दिवाली पर अच्छी बिक्री की इस बार उम्मीद है। हालांकि अभी ग्राहकों की संख्या सामान्य ही है।
रंजीत सिंह, व्यापारी।
ग्राहकों की बात
दिवाली पर टीवी खरीदने के लिए योजना बनाई थी। इसी के चलते शोरूम पर पहुंचकर टीवी पसंद की है। धनतेरस पर टीवी की डिलीवरी लेने के लिए बुकिंग करा दी है।
- राजवीर सिंह।
वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए दुकान पर आए थे। कई कंपनियों की मशीनें देखीं। सबसे अधिक पसंद फुली ऑटोमैटिक मशीन आई। इसके बाद मशीन खरीद ली।
- राजाराम पाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed