{"_id":"6af2327a1739610c270d2840","slug":"diwali-courtyards-illuminated-lakshmi-and-ganesha-worshipped-in-homes-and-temples-agra-news-c-25-1-agr1008-1208816-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली: रोशन हुए आंगन, घर-मंदिरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली: रोशन हुए आंगन, घर-मंदिरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा
Tue, 10 Nov 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
बाह/बटेश्वर/लादूखेड़ा/इरादतनगर/। रविवार को आगरा के बाह, जैतपुर, इरादतनगर, फतेहाबाद, सैंया, लादूखेडा और बटेश्वर सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाया गया। घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही दीपों, रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सजावट से गांव व कस्बे जगमगा उठे। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बाह के संजीव शर्मा, सम्राट पचौरी और मनमोहन पांडेय ने बताया कि मिट्टी के दीयों से घर-आंगन जगमगाए। जरार के उमेश सिसोदिया, सुरेश गुप्ता और जितेंद्र सिंह भदौरिया ने अयोध्या के राम मंदिर की चमक से आस्था की रोशनी में मन हर्षित होने की बात कही। जैतपुर के कुलदीप भदौरिया, जयराम बरुआ, भूपेंद्र सिंह भदौरिया और सोनू प्रधान ने बताया कि गांव व कस्बे रोशनी से नहा उठे। देर रात तक आतिशबाजी और पटाखों की गूंज सुनाई देती रही।
लादूखेडा क्षेत्र में दिवाली के शुभ अवसर पर घर-घर मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। लोगों ने पूजन, साज-सज्जा, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक आदि के सामान की जमकर खरीदारी की। बटेश्वर और उससे जुड़े करीब डेढ़ दर्जन गांवों में भी पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने पूजा के लिए खील, खिलौने, मिष्ठान, माता लक्ष्मी के कैलेंडर और मिट्टी के दीपक खरीदे।
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे से 8:00 बजे तक घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसमें परिवार के सभी सदस्यों ने शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद रात के समय आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। बच्चों और बड़ों ने मिलकर जमकर पटाखे चलाए।
दिवाली के अवसर पर इरादतनगर क्षेत्र के मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में रोशनी और फूलों की सजावट देखते ही बनी। फतेहाबाद में घरों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक आकर्षक सजावट की गई। वहीं, थाना डौकी, निबोहरा और फतेहाबाद के थानाध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचकर उनके साथ दिवाली मनाई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों और परिवार के सदस्यों को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।