{"_id":"6176f182333c2f2f926f6cbb","slug":"diwali-corona-infection-kasganj-corona-kasganj-news-agr5127066113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वों पर कोरोना के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वों पर कोरोना के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में फिलहाल कोरोना का कोई भी मामला न हो, लेकिन पर्वों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। विभाग के द्वारा कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। 2 नवंबर तक चलने वाले विशेष अभियान में सार्वजनिक स्थलों सहित बाजारों आदि में लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी।
पर्वों के सीजन में अन्य राज्यों से लोगों के आवागमन को देखते हुए कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। विभाग ने कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। टेंपो, बस, कपड़ा बाजार, रेलवे स्टेशन आदि स्थलों पर स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की जांच करेंगे। 2 नवंबर तक प्रतिदिन लोगों की जांच होगी। इसके लिए विभाग ने चिकित्सकों की टीम की व्यवस्थाएं भी निर्धारित कर दी है।
जिले में कोरोना का वर्तमान में कोई सक्रिय केस नहीं है, लेकिन पर्वों को देखते हुए विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है, जिससे लोगों के बीच संक्रमण की स्थिति का आकलन किया जा सके। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ