फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional supervisor saw the preparations for the examination

Agra News: मंडलीय पर्यवेक्षक ने देखीं परीक्षा की तैयारियां

Wed, 19 Feb 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 19 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Divisional supervisor saw the preparations for the examination
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में निरीक्षण करते मंडलीय पर्यवेक्षक। स्रोत ​शिक्षा विभाग
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी में शासन और प्रशासन किसी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। बुधवार को जनपद पहुंचे मंडलीय पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज पर पहुंचकर प्रश्नपत्र वितरण की जानकारी ली। उनके द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम की भी जांच की गई।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं की निगरानी के लिए राज्य और मंडल स्तर से पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। दो दिन पहले राज्य पर्यवेक्षक राजकुमार ने जिले की परीक्षाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

बुधवार को मंडलीय पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल ने जनपद पहुंचकर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया। मंडलीय पर्यवेक्षक राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे यहां पहले परीक्षा कक्ष में जानकारी व्यवस्थाएं देखीं इसके बाद प्रश्नपत्र वितरण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से वे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पहुंचे और यहां भी परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण किया। यहां से मंडलीय पर्यवेक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे यहां कंट्रोल रूम के साथ मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण किया।


तेज गति वाले इंटरनेट की करें व्यवस्था
मंडलीय पर्यवेक्षक ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ऑनलाइन मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण करने के बाद जिले के सभी कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वे ऑनलाइन निगरानी के लिए तेज गति से संचालित होने वाले इंटरनेट की व्यवस्था करें। स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को स्ट्रांग रूम नंबर एक और स्ट्रांग रूम नंबर दो नाम दिया जाए। इसके साथ ही प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की स्थिति ऐसी रखी जाए जिससे कि चारों अलमारियां स्पष्ट रूप से नजर आएं। कॉलेज के मुख्य गेट के साथ ही सीलिंग पैकिंग कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed