फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional Commissioner's action inspection exposed fine of Rs 47 lakh on seven ADA contractor firms

Agra: मंडलायुक्त की कार्रवाई, निरीक्षण में खुल गई पोल... एडीए की सात ठेकेदार फर्मों पर 47 लाख रुपये जुर्माना

Thu, 05 Sep 2024 10:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 10:50 PM IST
सार

 मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निरीक्षण में निर्माण कार्यों की सत्यता की पोल खुल गई। मंडलायुक्त ने घटिया गुणवत्ता और धीमी प्रगति पर सख्त कार्रवाई की। इतना ही नहीं अधिशासी अभियंता को नोटिस भी थमा दिया गया। 
 

विज्ञापन
Divisional Commissioner's action inspection exposed fine of Rs 47 lakh on seven ADA contractor firms
निरीक्षण करने पहुंची मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी आगर के सौंदर्यीकरण कार्यों की घटिया गुणवत्ता और धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने आगरा विकास प्राधिकरण की 7 ठेकेदार फर्मों पर 47 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। फिर भी कार्यों में सुधार न होने पर फर्मों को काली सूची में डालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एडीए इनर रिंग रोड स्थित फतेहाबाद रोड फ्लाइओवर के नीचे सौंदर्यीकरण, आगरा एंट्री गेट व टोला प्लाजा का निर्माण करा रहा है। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक और एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क का कायाकल्प एवं ताजनगरी फेज-2 में मॉडल रोड बनाई जा रही है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी बृहस्पतिवार को इन कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंचीं। उन्हें कामों के तय डिजाइन से छेड़छाड़ मिली। गुणवत्ता खराब थी। बार-बार हिदायत के बाद भी कार्यों में प्रगति नहीं मिली।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने एडीए अभियंताओं को फटकार लगाई। कार्यदायी ठेकेदार फर्मों के विरुद्ध जुर्माना, ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। एडीए अधिशासी अभियंता के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का आदेश एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली को दिया है। सभी कार्यों की टाइमलाइन फिक्स कर तय तिथि तक पूर्ण नहीं करने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिलीं गड़बड़ियां
- छीपीटोला चौराहा पर सड़क किनारे विंग स्कल्पचर का डिजाइन बदला मिला। ठेकेदार पर 2 लाख रुपये जुर्माना, दो निर्माण कराने और 25 सितंबर तक काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। अन्यथा फर्म ब्लैक लिस्ट कर दी जाएगी।
- सुभाष पार्क में पोर्च, फुव्वारा निर्माण में गुणवत्ता खराब मिली। शौचालय, कियोस्क कार्य अधूरा मिला। ठेकेदार फर्म पर 10 लाख रुपया जुर्माना लगाया है। दिसंबर तक काम पूरा नहीं कराने पर फर्म ब्लैक लिस्ट की जाएगी।
- शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के लिए प्रोजेक्शन मैपिंग, पोल लाइटिंग, बेंच कार्य में लापरवाही मिली। फुव्वारा निर्माण कार्य खराब मिला। फर्म पर 10 लाख रुपये जुर्माना, अभियंता को नोटिस और 30 अक्तूबर तक काम पूर्ण नहीं होने पर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
- इनर रिंग रोड पर आगरा एंट्री गेट पर फूड कोर्ट, शौचालय निर्माण की गुणवत्ता खराब मिली। लाइटिंग कार्य अधूरा मिला। फर्म पर 5 लाख रुपया जुर्माना और 20 सितंबर तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
- रमाडा फ्लाईओवर का 3 महीने पहले निरीक्षण में दिए निर्देशों का पालन नहीं करने और सौंदर्यीकरण कार्य में सुधार नहीं मिलने पर फर्म पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया। एडीए अधिशासी अभियंता को नोटिस और 20 सितंबर तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
- ताजगनरी फेज-2 में हिल्टन रोड पर बनाई जा रही मॉडल रोड में पाथ-वे की गुणवत्ता खराब मिली। गंदगी और मलबा फैला था। तय समय के बाद भी कार्य पूरा नहीं करने पर ठेकेदार पर 10 लाख रुपया जुर्माना लगाया है। 20 सितंबर तक कार्य पूर्ण नहीं करने पर ब्लैक लिस्ट के निर्देश दिया है।

- जोनल पार्क स्थित गीता गोविंद वाटिका में कार्यों की धीमी प्रगति, लाइट एंड साउंड शो कार्य नहीं करने पर ठेकेदार पर 5 लाख रुपया जुर्माना लगाया है। फर्म को ब्लैक लिस्ट करने और एडीए की विद्युत एवं यांत्रिक टीम को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश एडीए उपाध्यक्ष को दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed