फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body found hanging in in laws house on eighth day of marriage in Agra

मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले मौत: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, पहली बार आई थी मायके... सुनाई थी आपबीती

Fri, 08 Dec 2023 09:10 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Dec 2023 09:10 AM IST
सार

पीड़ित पिता ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे सास तृष्णा ने फोन कर संध्या की मौत की जानकारी दी। बेटी के ससुराल पहुंचे तो संध्या का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका था। पैर जमीन पर छू रहे थे।

विज्ञापन
Dead body found hanging in in laws house on eighth day of marriage in Agra
विवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथों में रचाई मेहंदी मिटने से पहले ही विवाहिता संध्या की ससुराल में मौत हो गई। शादी के आठवें ही दिन बुधवार की रात शव फंदे से लटका मिला। मंगलवार को ही पति उसे मायके से लेकर आया था। मायके पक्ष को पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पति पर दहेज के लिए शराब पीकर मारपीट करने, हत्या कर शव लटका देने का केस दर्ज कराया है। घटना हरीपर्वत थाने के रतनपुरा मोहल्ले की है।

विज्ञापन

त्रिवेणी नगर, गढ़ी भदौरिया निवासी आनंद कुमार ने बेटी संध्या (22) की शादी 29 नवंबर को रतनपुरा मोहल्ले में रहने वाले ज्ञानेश कुमार के साथ की थी। पिता ने बताया कि ज्ञानेश दिल्ली में नौकरी करता है। आरोप लगाया कि शादी में कार और 16 लाख रुपये खर्च करने पर भी ससुराली खुश नहीं थे। 12 लाख की कार और 5 लाख का कैश नहीं देने पर बेटी को पहले दिन से ही ताने मारने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 दिसंबर को पहली विदा पर बेटी को घर लाए थे। तब उसने बताया था कि पति शराब पीकर आता है। कार और रुपयों के साथ सास तृष्णा और ससुर महेश चंद परेशान कर रहे हैं। इस पर मंगलवार को संध्या को लेने आए ज्ञानेश को समझाया था। कहा कि वह शराब पीकर नहीं आए। उनकी मांग भी पूरी कर देंगे। इसके बावजूद बेटी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

फर्श पर छू रहे थे पैर
पिता ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे सास तृष्णा ने फोन कर संध्या की मौत की जानकारी दी। बेटी के ससुराल पहुंचे तो संध्या का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका था। पैर जमीन पर छू रहे थे। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव उतारा। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि पति, सास व ससुर सहित अन्य के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed