फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diversion plan implemented in Agra to provide relief through traffic management

आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: एमजी रोड पर मिलेगी जाम से राहत, डायवर्जन लागू; अब ऐसे गुजरेंगे वाहन

Thu, 02 Jul 2026 12:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 02 Jul 2026 12:01 AM IST
सार

आगरा में लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। एमजी रोड पर डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। 

विज्ञापन
Diversion plan implemented in Agra to provide relief through traffic management
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मेट्रो की ओर कलेक्ट्रेट तिराहे से स्टेट बैंक चौराहा (रावली मंदिर) के बीच पिलर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। इससे जाम की समस्या हो रही है। इसको देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि चार पहिया वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। कलेक्ट्रेट की तरफ कार और सिटी बसों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था
- भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट होकर जाने वाले वाहन (कार आदि) सुल्तानगंज की पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा से यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा एवं करियप्पा रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- सूरसदन से कलेक्ट्रेट होकर जाने वाले वाहन (कार आदि) वजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा एवं करियप्पा रोड होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीपर्वत से कलेक्ट्रेट होकर जाने वाले वाहन (कार आदि) घाटिया आजमखां रोड, पानी की टंकी तिराहा से सेंट पैट्रिक्स एवं सेंट पीटर्स के सामने से वजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनीमंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा एवं करियप्पा रोड होकर जाएंगे।

- दोपहिया वाहन चालक धाकरान तिराहा से सदर भट्टी, मंटोला, मदीना होटल, आरओबी बिजलीघर से छीपीटोला, बालूगंज, औलिया रोड, फोर्ट रोड होते हुए विक्टोरिया तिराहा एवं करियप्पा रोड होकर जा सकेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed