फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District scorched by scorching sun, temperature again reached 46 degrees

Agra News: तेज धूप में तपा जिला, तापमान फिर 46 डिग्री पहुंचा

Sat, 01 Jun 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
District scorched by scorching sun, temperature again reached 46 degrees
मैनपुरी। जिले में गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने तापमान में कमी की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं जिले का तापमान एक बार फिर 46 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही जिले में सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। तेज धूप के साथ गरम हवाओं के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री नापा गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। प्रमुख बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर रहा। लगातार मौसम गरम होने के कारण अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ है। डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

46 डिग्री तापमान के बीच जब शहर की सड़कें शुक्रवार को आग उगलती हुई नजर आईं तो नगर पालिका प्रशासन को शहर आने वाले लोगों की चिंता हुई। चेयरमैन संगीता गुप्ता के आदेश पर शहर की प्रमुख सड़कों पर शुक्रवार को पानी का छिड़काव कराया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता का कहना था कि भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed