फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District's Sohan Papdi gets GI tag, sweetness will increase further

Agra News: जिले की सोहनपपड़ी को मिले जीआई टैग तो और बढ़ जाए मिठास

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
District's Sohan Papdi gets GI tag, sweetness will increase further
कासगंज में एक दुकान पर तैयार की गई सोहनपपडी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर की सोहनपापड़ी की महक देश के दूर-दूर के इलाकों तक ही नहीं हैं। बल्कि फिल्मी परदे पर भी कासगंज की मशहूर सोहनपापड़ी का नाम लिया जाता है। यह नाम फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में लिया गया । 80 साल से जिले के इस उत्पाद का स्वाद लोगों को जमकर भाता है। तभी तो जो कासगंज की सोहनपपड़ी के बारे में जानता है वह इसे जरूर लेकर जाता है।लेकिन इस सोहनपपड़ी को जीआई टैग नहीं मिला है। यदि इसे जीआई टैग मिल जाए तो इसकी प्रसिद्धी में इजाफा होगा। मिष्ठान विक्रेताओं को जीआई टैग मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में हर मिठाई विक्रेता की दुकान पर सोहनपापड़ी बनाई जाती है। शुद्ध देसी घी, वेजीटेबिल ऑयल एवं रिफाइंड से भी यह तैयार की जाती है। बेसन, मैदा, चीनी, घी आदि के प्रयोग से एक विशेष प्रक्रिया के साथ इसे तैयार किया जाता है। यह ऐसी मिठाई जो बहुत जल्दी खराब नहीं होती। शहर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता पंकज खटौड़ बताते हैं कि उनके यहां तीन पीढ़ी पहले से यह मिठाई बनाई जा रही है।इस मिठाई की विशेषता है कि यह मिठाई कई परतों में होती है और मुंह में घुल जाती है। प्रोटीन का यह अच्छा श्रोत है। उनका मानना है कि मिठाई की हर दुकान पर यह बनाई जाती है और इसकी बिक्री भी ज्यादा होती है। वहीं बाहर भेजने के लिए यह अच्छी मानी जाती है। सोहनपपड़ी रोल भी ड्राई फ्रूट के साथ बनाई जाती है।
विज्ञापन

जिले में करीब 200 से अधिक स्थानों पर यह मिठाई बनाई जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी नादिर अली बताते हैं कि सोहनपापड़ी दो वर्जन हैं। एक तो बेसन, मैदा से बनाई जाती है। जबकि ग्रामीण इलाकों में मैदा से तैयार की जाती है। जिसे पतीशा भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed