फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat will build eight drains with Rs 1.41 crore

Agra News: जिला पंचायत 1.41 करोड़ से बनाएगी आठ नाले

Fri, 23 Aug 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will build eight drains with Rs 1.41 crore
मैनपुरी। जिला पंचायत जिले में 1.41 करोड़ की लागत से आठ नाले बनाएगी। देहात क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद जिला पंचायत ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


जिले के नौ ब्लॉक में जलभराव की समस्या को रोकने तथा जलनिकासी के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने आठ नाला बनाने के प्रस्ताव दिए थे। सदस्यों के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जिला पंचायत ने आठ नाले बनाने का निर्णय लिया है। जिला पंचायत ने आठ नालों के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ का अनुमानित बजट भी तय किया है। नाले बनाने के लिए जिला पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही ठेकेदारों के माध्यम से काम शुरू कराया जाएगा। सभी आठ नाले बनाने का काम पूरा कराने के लिए जिला पंचायत ने दो महीने की समय सीमा का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन




जिला पंचायत द्वारा 1.41 करोड़ की लागत से आठ नाले बनवाए जाएंगे। काम शुरू होने के बाद संबंधित ठेकेदार को दो महीने में काम पूरा करना होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश सिंह, अपर मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed