{"_id":"6a12171dff6a88cf9f06aa5c","slug":"district-level-players-will-get-rs-30-for-breakfast-agra-news-c-25-1-agr1035-1067003-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला स्तर के खिलाड़ियों को नाश्ते के लिए मिलेंगे 30 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला स्तर के खिलाड़ियों को नाश्ते के लिए मिलेंगे 30 रुपये
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अब खिलाड़ियों को नाश्ते के लिए प्रतिदिन 30 रुपये मिलेंगे। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। इसके साथ ही खिलाड़ियों के हित में कई अन्य निर्णय भी हुए हैं।
यह तय हुआ है कि जिला स्तर पर विजयी खिलाड़ियों को उनकी जरूरत के हिसाब से खेल किट और उपकरण दिए जाएंगे, साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। क्रिकेट, शूटिंग, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस और हॉकी जैसे खेलों में कुशल प्रशिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए मानदेय के आधार पर अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कोच रखने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं खिलाड़ियों को असुविधा से बचाने के लिए आकस्मिक खर्चों के नियमों में ढील दी गई है। अब बिजली, उपकरण या अन्य किसी तत्काल मरम्मत के लिए 5000 रुपये तक का काम तुरंत कराया जा सकेगा।
शहर के क्लबों, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में चल रहे स्विमिंग पूल (तरणताल) और जिम के पंजीकरण, उनकी फीस, शर्तों और निरीक्षण को लेकर भी सख्त रूपरेखा तैयार की गई है। शूटिंग के लिए एयर पिस्टल, राइफल, टारगेट मशीनों के साथ-साथ खराब पड़े आरओ प्लांट की मरम्मत कराने का प्रस्ताव भी समिति के समक्ष रखा गया। तहसील स्तरीय समिति के खाते जल्द खुलवाने के निर्देश दिए गए ताकि उन्हें सीधे धनराशि भेजी जा सके और ग्रामीण स्तर पर भी खेलों को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही समिति की आय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, एडीआईओएस विश्व प्रताप आदि मौजूद रहे।