फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District hospital staff alive man show dead

अस्पताल स्टाफ ने जिस व्यक्ति के मरने की सूचना दी, पुलिस को वो जिंदा मिला

Sun, 05 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
District hospital staff alive man show dead
थाना उत्तर, फिरोजाबाद
फिरोजाबाद के जिला अस्पताल के स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्टाफ ने जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जब उक्त व्यक्ति के घर पहुंची तो वो जीवित मिला।
विज्ञापन


इससे कुछ देर के लिए पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि एक अगस्त को नगला खंगर से जिस व्यक्ति को भर्ती कराया था, उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह जिला अस्पताल के वार्ड संख्या पांच के बेड नं.11 में भर्ती अज्ञात मरीज की मौत हो गई। लेकिन ड्यूटी पर तैनात नर्स ने मक्खनपुर निवासी मुन्नेखां की मृत्यु होने का मीमो ट्रामा सेंटर भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला

मुन्ने खां पेड़ के गिर जाने से घायल हुए थे। ट्रामा सेंटर से मुन्ने खां पुत्र सिकंदर निवासी मक्खनपुर की मौत का मीमो थाना उत्तर पुलिस को भेज दिया गया। पुलिस ने मक्खनपुर थाने को इसकी सूचना दे दी। 

इधर, मक्खनपुर कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक गंगासरन राजपूत जब मुन्ने खां के घर पर मृत्यु होने की सूचना देने पहुंचे तो वो घर पर ही मौजूद मिले। पुलिस मृत दर्शाए व्यक्ति को ही जीवित पाकर दंग रह गई। 

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भी थाना उत्तर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही यह जानकारी जिला अस्पताल भेजी गई। जिंदा व्यक्ति को मृत दर्शाए जाने के मामले को लेकर हड़कंप मच गया। 
 

इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मृत होने वाले व्यक्ति की तलाश की। जांच के बाद पता चला कि नगला खंगर पीआरबी के द्वारा भर्ती ही कराए अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। मुन्ने खां की दो अगस्त को बेड नं. 11 से छुट्टी हो गई थी। 

इसी दिन बेड नं. 11 पर नगला खंगर पुलिस द्वारा लाए गए अज्ञात व्यक्ति को भर्ती किया गया था। लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बिना जांच के लिए गलत सूचना पुलिस को दे दी। 

सीएमएस ने बताया लिपिकीय गलती

इस संबंध में सीएमएस डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि लिपिकीय गलती के कारण जिंदा व्यक्ति को मृत दर्शाने की रिपोर्ट भेज दी गई थी। इस मामले में प्रभारी सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने जांच कराने एवं गलती किसने की इसकी जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए थे। शनिवार को मेरे संज्ञान में आने के बाद उसे ठीक करा लिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed