{"_id":"5d48642e8ebc3e6cfa3c0182","slug":"district-hospital-in-mainpuri-patient-problems-mainpuri-news-agr399668653","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बेडों की विंग में लटका ताला, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बेडों की विंग में लटका ताला, मरीज परेशान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में जहां एक तरफ एक ही पलंग पर दो-दो मरीज लिटाने पड़ रहे हैं, वहीं दो वर्ष पूर्व तैयार हो चुकी 50 पलंग के अस्पताल में ताला लटका हुआ है। विभागीय अधिकारी उसमें मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों को भर्ती कराए जाने के कारण यहां पलंग की कमी पड़ रही थी। इसे देखते हुए सपा शासन काल में जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर 2.5 करोड़ की लागत से 50 पलंग के वार्ड दूसरी मंजिल पर तैयार कराई गई थी। वर्ष 2017 में ही इस वार्ड को विभाग के हैंडओवर कर दिया गया।
लेकिन दो साल बाद भी अस्पताल प्रशासन यहां मरीजों को भर्ती कराने आदि व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। जबकि जिला अस्पताल में मरीजों की अधिकता को देखते हुए एक-एक पलंग पर दो-दो मरीज लिटाने पड़ रहे हैं। जिससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
--
हृदय रोग विभाग में भर्ती कराए जा रहे मरीज
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर मरीजों को हृदय रोग विभाग के बरामदे में लिटाया जाता है। जो कि गलत है। यहां दो बजे के बाद स्टाफ चला जाता है। इसके बाद अंदर के वार्ड के स्टाफ को ही यहां भर्ती मरीजों को देखना पड़ता है। इससे स्टाफ को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
50 पलंग के लिए वार्ड तो मिल गया, लेकिन स्टाफ नहीं मिला। स्टाफ की दिक्कत के कारण मरीजों को दूसरी मंजिल पर भर्ती नहीं किया जा रहा है। स्टाफ मिले तो कोई बात बने। फिलहाल मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस।