{"_id":"6638d93de1293b368d0505a9","slug":"district-divided-into-28-zones-and-163-sectors-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117029-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 28 जोन और 163 सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 28 जोन और 163 सेक्टर में बांटा जिला
Mon, 06 May 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 May 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
28 जोन और 163 सेक्टर में बांटा जिला
-दो सुपर जोन भी बनाए गए, पांच मिनट में पहुंचेगा पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मतदान प्रभावित न हो इसके लिए जिले को 28 जोन और 163 सेक्टर में बांटा गया है। दो सुपर जोन भी बनाए गए हैं। प्रशासन की व्यवस्था है कि समस्या होने पर अथवा किसी सूचना पर पांच मिनट में पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
विधानसभा मैनपुरी को छह जोन, 40 सेक्टर में, विधानसभा भोगांव को सात जोन, 39 सेक्टर, विधानसभा किशनी को छह जोन, 40 सेक्टर तथा विधानसभा करहल को नौ जोन, 44 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती किया है। संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की 200 मीटर की सीमा में पीठासीन अधिकारी को समस्त अधिकार देकर उक्त सीमा में पीठासीन अधिकारी का आदेश सर्वमान्य होगा। विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल में 1646 मतदेय स्थलों पर आज मतदान होगा। 850 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। 350 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शेष केंद्रों पर वीडियोग्राफर निरंतर वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। 28 मेडिकल मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी।