{"_id":"6092d3928ebc3e8dc506ff63","slug":"distribution-of-ration-followed-by-corona-protocol-mainpuri-news-agr49091797","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर हुआ राशन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर हुआ राशन का वितरण
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण काल के बीच मई का राशन वितरण बुधवार से कोरोना प्रोटोक़ॉल के तहत किया गया। हालांकि कुछ राशन की दुकानों पर लॉकडाउन के चलते वितरण शुरू नहीं किया गया, इससे लोगों को परेशानी भी हुई।
राशन कार्डधारकों को प्रत्येक माह राशन उपलब्ध कराया जाता है। माह की पांच तारीख से ये वितरण शुरू होता है। इसी के चलते बुधवार को जिले में राशन की दुकानों पर वितरण शुरू किया गया। सुबह से ही लोग दुकानों पर राशन लेने पहुंच गए थे। कुछ दुकानें लॉकडाउन के चलते बंद रहीं। ऐसी दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहकों को परेशान होकर लौटना पड़ा।
जो दुकानें खुली रहीं उन पर राशन का वितरण किया गया। राशन वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ग्राहकों की लाइन लगवाई गई। इसके साथ ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने से पहले हाथ सैनिटाइज कराया गया। कई जगह साबुन और पानी से भी लोगों के हाथ धुलवाए गए। शाम पांच बजे तक दुकानों पर राशन का वितरण चलता रहा।
विज्ञापन
सभी लोग प्राप्त कर लें राशन
जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने सभी लोगों से राशन प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाएगा। अगर कहीं कोई डीलर राशन नहीं देता है तो उसकी शिकायत तहसील के पूर्ति निरीक्षक से कर सकते हैं। )