{"_id":"5e385c3e8ebc3e7d6b5c5c09","slug":"distribute-the-allowensese-kasganj-news-agr427782056","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पॉश मशीन के माध्यम से कल से होगा राशन का वितरण, उठान हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पॉश मशीन के माध्यम से कल से होगा राशन का वितरण, उठान हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत माह जनवरी में राशनकार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुएं बुधवार से ई-पॉश मशीन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए राशन डीलरों के द्वारा उठान किया जा चुका है।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलोग्राम गेहूं एवं 15 किलोग्राम चावल मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं एवं 2 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट उपलब्ध कराया जाएगा।
गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम एवं चावल 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा। उन्होंने कहा कि केरोसिन उन कार्डधारकों को नहीं दिया जायेगा, जिनके पास गैस कनेक्शन एवं विद्युत कनेक्शन हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी कार्डधारक का अंगूठा ई पॉश मशीन पर मैच नहीं होता है तो उस स्थिति में प्रोक्सी के माध्यम से खाद्यान्न दिया जाएगा। जिसकी तिथि बाद में निर्धारित होगी। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोर्टेबिलिटी की व्यवस्था लागू है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उचित दर विक्रेता आवश्यक वस्तुएं नहीं देता है तो अपनी तहसील में उपजिलाधिकारी अथवा जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।