{"_id":"64bf5016fdd4dcc68a01ecb3","slug":"distressed-by-the-usurer-family-appealed-to-chief-minister-yogi-adityanath-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ब्याज लौटाया और रकम भी दे दी, अब सूदखोर की मकान पर बिगड़ी नीयत; पीड़ित ने सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ब्याज लौटाया और रकम भी दे दी, अब सूदखोर की मकान पर बिगड़ी नीयत; पीड़ित ने सीएम से लगाई गुहार
Tue, 25 Jul 2023 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:01 AM IST
सार
सूदखोर से ब्याज पर रकम लेना ऑटो चालक को इतना महंगा पड़ जाएगा, उसने कभी सोचा भी नहीं था। पीड़ित ने ब्याज लौटाया और रकम भी दे दी, लेकिन अब सूदखोर की मकान पर नीयत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
शाहगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज के एक ऑटो चालक का परिवार सूदखोरों से परेशान हैं। ऑटो चालक को पहले ब्याज पर रकम दी गई। इसके लिए मकान के बैनामे के कागजात गिरवीं रख लिए। अब रकम लौटाने पर भी कागजात नहीं लौटा रहे हैं। 10 लाख रुपये की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी एक भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं। इस कारण पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
राधेवाली गली, शाहगंज निवासी मुन्ना खां किराये पर ऑटो चलाते हैं। बेटे आसिफ ने बताया कि लाॅकडाउन में काम धंधा बंद हो गया था। उन्हें रुपयों की जरूरत थी। इस पर मोहल्ले के ही दो लोगों से 50 हजार का लोन लिया। लोन देने के लिए उनसे एक एग्रीमेंट भी कराया गया। उनसे मकान के कागजात भी रख लिए।
विज्ञापन
पांच प्रतिशत की ब्याज हर महीने देना तय हुआ था। आरोप है कि ब्याज सहित रकम लेने के बावजूद दोनों सूदखोर मकान के कागजात नहीं लौटा रहे हैं। अब 10 लाख रुपये की मांग की है। रकम नहीं देने पर धमका रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से शिकायत की। इस पर सूदखोरों ने घर में घुसकर पीटा।
विज्ञापन
इस पर जनवरी में उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में जांच के आदेश हुए। मगर, पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब वो भटकने को मजबूर हैं। आरोपी भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं। इस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।