{"_id":"66779c00a36ce630980feaae","slug":"dispute-over-liquor-vend-young-man-cut-his-neck-in-middle-of-road-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर विवाद: युवक ने बीच सड़क पर काट ली गर्दन, खून बहते ही मचा बवाल; थाने पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके पर विवाद: युवक ने बीच सड़क पर काट ली गर्दन, खून बहते ही मचा बवाल; थाने पर हुआ हंगामा
Sun, 23 Jun 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 09:22 AM IST
सार
शराब के ठेके पर विवाद के बाद युवक ने धारदार हथियार से अपनी गर्दन काट ली। जैसे ही उसकी गर्दन से खून बहना शुरू हुआ तो लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के अछनेरा के गांव मांगरौल जाट में शराब ठेके पर लेनदेन के विवाद में युवक ने अपनी गर्दन धारदार हथियार से लहूलुहान कर ली। इसके बाद ठेका कर्मचारियों पर गर्दन काटने का आरोप लगाया। घायल युवक को लेकर थाने पहुंचे परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने घायल को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
मांगरौल जाट निवासी विष्णु पुत्र केदार मजदूरी करता है। आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह 500 रुपये लेकर अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब खरीदने गया था। वहां रुपये के लेनदेन में कर्मचारी से विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि युवक ने विवाद के बाद खुद ही धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर प्रहार किए, जिससे लहूलुहान हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में भी यह घटना कैद हो गई। युवक ने ठेके वालों पर हमले का आरोप लगाया तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजन घायल युवक को लेकर थाने पहुंचे, वहां पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भिजवाया। इसके बाद घटना की जांच की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस का कहना है कि युवक ने अपनी गर्दन पर खुद ही प्रहार किए हैं। जांच की जा रही है।