फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute During BJYM Bike Rally: Two Youth Leaders From Braj Called to Lucknow for Clarification

भाजयुमो की बाइक रैली में विवाद: मध्य प्रदेश के नेता से झड़प पड़ गई भारी, दो युवा पदाधिकारी लखनऊ तलब

Mon, 28 Sep 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

भाजयुमो की वाराणसी से वडनगर तक चल रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में ब्रज क्षेत्र के दो युवा नेताओं से विवाद की चर्चा सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार गौरव राजावत और गौतम चौहान को लखनऊ बुलाकर मामले में जवाब मांगा गया है।  वहीं गौरव राजावत ने विवाद से इनकार करते हुए इसे सामान्य बातचीत बताया है।

विज्ञापन
Dispute During BJYM Bike Rally: Two Youth Leaders From Braj Called to Lucknow for Clarification
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नमो युवा संकल्प बाइक यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचते ही विवाद हो गया। आरोप है कि ब्रज क्षेत्र से रैली में शामिल हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत और मैनपुरी से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम चौहान का मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर मध्य प्रदेश के प्रभावशाली नेता ने एमपी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के जरिये उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पार्टी हाईकमान ने दोनों नेताओं को तत्काल रैली से लखनऊ बुलाकर जवाब-तलब किया। बताया जा रहा है कि दोनों का पक्ष सुनने के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत ने कहा कि यात्रा के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए केवल सामान्य बातचीत हुई थी, कोई विवाद नहीं हुआ। गौरव ने इसे सांगठनिक प्रतिद्वंद्विता बताते हुए कहा कि वे भाजयुमो में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, इसीलिए विरोधी उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें किसी काम से लखनऊ बुलाया था और वे दोबारा यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने कहा कि घटना कोई बहुत बड़ी नहीं थी और दोनों पदाधिकारियों को हटाए जाने के संबंध में उन्हें कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल संगठन है, जहां इस तरह की छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed