फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dispute between agent and trader, case booked

आढती और दलाल के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
dispute between agent and trader, case booked
मैनपुरी। शहर की नवीन मंडी में कुछ किसानों का धान खरीदने के बाद आढ़ती व बिचौलिया ने रुपये देने से मना कर दिया। वहीं गाली-गलौज व मारपीट करते हुए फर्म से भगा दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनी के गांव नगला श्याम निवासी रामविलास व गांव के अन्य किसान विकास, आनंद, सोनू, सुभाष 10 नवंबर को मैनपुरी नवीन मंडी में धान बेचने के लिए आए थे। वहां उन्हें बिचौलिया विनोद शाक्य निवासी बड़ाहार बेवर मिला। उसने कहा कि वह उनका धान ऊंचे दाम में नकद बिकवा देगा। वह किसानों को मां शीतला ट्रेडिंग के लल्लू सिंह यादव के यहां ले गया। वहां सभी किसानों ने धान की बिक्री की। इसके बाद आढ़ती व बिचौलिया ने कहा कि बैंक से अधिक रुपये नहीं निकल सके हैं। कुछ रुपये उन्हें देकर कहा कि वह अगले दिन आकर पूरा रुपया ले लें। 11 नवंबर को जब वह रुपये लेने पहुंचे तो आढ़ती ने कहा कि विनोद रुपये ले गया है। जब विनोद से पूछा तो वह आज कल कह कर टरकाने लगा। उक्त दोनों लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उन्हें भगा दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed