फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dismissed constable arrested for stealing from police stations

UP: 'दबिश देनी है...', फिर थाने में बर्खास्त सिपाही करता था ऐसा कांड; पुलिसकर्मियों के उड़ जाते थे होश

Sun, 09 Nov 2025 05:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Nov 2025 05:27 PM IST
सार

पुलिस थाने को शिकार बनाने वाले एक बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। वह अब तक कई थानों में घटना को अंजाम दे चुका है। आगरा में भी वह एक मुंशी को चपत लगाकर गायब हो गया था।

विज्ञापन
Dismissed constable arrested for stealing from police stations
पकड़ा गया बर्खास्त सिपाही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना परिसर में सात सितंबर को मुंशी की जेब से 45 हजार रुपये हरियाणा पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने उड़ाए थे। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ कि वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर थाने में आराम करता था। मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान बजीर सिंह पुत्र रतन सिंह (46) निवासी बम्बोलिया, थाना सालवास, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह कोसली थाना क्षेत्र में रह रहा था। जांच में सामने आया कि बजीर सिंह वर्ष 2001 में प्रादेशिक सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन 2006 में उसे उच्चाधिकारियों ने सेवा से हटा दिया। बाद में वर्ष 2007 में वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में रहते हुए उसने युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों की व्यवस्था की जानकारी होने के कारण उसने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के थानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी थानों में काले जूते, खाकी पेंट और हरियाणा पुलिस का पहचान पत्र लेकर पहुंचता था। खुद को हरियाणा पुलिस का आरक्षी बताकर दबिश पर आने का बहाना करता और थाने में बैरक या कमरे में रुकने की अनुमति ले लेता था। मौका पाकर पुलिसकर्मियों के कमरों से रुपये और कीमती सामान चुरा लेता था।

 

ट्रांस यमुना थाने में हुई चोरी का मामला भी इसी तरह हुआ। सात सितंबर की सुबह थाने के मुंशी आरक्षी कुशल पाल चौधरी रात्रि ड्यूटी खत्म कर पहली मंजिल पर बने अपने सरकारी आवास में आराम करने पहुंचे थे। उन्होंने वर्दी उतारकर टांग दी और सो गए। दोपहर में नींद खुली तो पेंट की जेब से पर्स गायब था।

पर्स में तीन हजार रुपये, डेबिट कार्ड, लाइसेंस, पुलिस कार्ड और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। आरोपी ने उनके डेबिट कार्ड से दो बार में एटीएम से 45 हजार रुपये निकाल लिए। सीसीटीवी फुटेज में सुबह नौ बजे एक युवक काले जूते और खाकी पेंट में थाने में दाखिल होता दिखाई दिया। उसकी पीठ पर बैग टंगा हुआ था। कुछ देर बाद वह मुंशी के कमरे से निकलते हुए नजर आया।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और दो महीने बाद हरियाणा में दबिश देकर उसे शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीम लगाई गई थी। दो महीने बाद आरोपी बजीर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके पास से 3 हजार नकद, कुशलपाल का पुलिस कार्ड व अन्य कागजात बरामद किए गए।

ये  भी पढ़ें-Meet At Agra: गन्ना-कैक्टस से बन रहे जूते-चप्पल...लेदर फुटवियर से सस्ते, आरामदायक होने के साथ ही बेहद टिकाऊ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed