फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Disgusting act of minors blackmailing of girl with objectionable photos and videos recovered seven lakh rupees

UP: नाबालिगों की घिनौनी करतूत...बालिका के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से ब्लैकमेलिंग, वसूले सात लाख रुपये

Tue, 15 Oct 2024 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 11:56 AM IST
सार

आगरा में नाबालिगों द्वारा बालिका की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना पौने सात लाख रुपये वसूली का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग का ये खेल पिछले छह महीने से चल रहा था। 
 

विज्ञापन
Disgusting act of minors blackmailing of girl with objectionable photos and videos recovered seven lakh rupees
girl demo - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एमएम गेट क्षेत्र के नमकीन कारोबारी की सातवीं में पढ़ने वाली 12 साल की बेटी का 3 नाबालिग और 1 युवक ने आर्थिक शोषण किया। दोस्ती के दाैरान निजी फोटो और वीडियो बना लिए। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 6.80 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


घर से रुपये चोरी होने पर पिता को शक हुआ। उन्होंने बेटी को रुपये निकालते देख लिया। बेटी से पूछने पर ब्लैकमेलिंग का पता चला। मामले में चाैथ वसूली का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। नाबालिग दसवीं तो युवक बीएससी का छात्र है। उनके मोबाइल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

कारोबारी की बेटी हरीपर्वत क्षेत्र के स्कूल में पढ़ती है। 6 महीने पहले उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले दसवीं के छात्र से हो गई। वह 15 वर्ष का है। पहले इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू की। बाद में मिलने-जुलने लगे। छात्रा अपनी मां तो छात्र अपनी बहन के मोबाइल से चैटिंग करता था।
 

छात्रा ने घर से रुपये चोरी करने के बाद छात्र के माध्यम से अपने लिए आईफोन मंगवाया। कारोबारी की बेटी के घर की अच्छी स्थिति का पता चलने पर छात्र उससे रुपये ऐंठने लगा। उसने भी अपने लिए उससे रुपये लेकर आईफोन खरीद लिया। जब उस पर आईफोन आया तो उसके दोस्तों ने उससे बात की। छात्रा से रुपये लेने का पता चलने पर वसूली का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन

बेटी कभी 5 हजार तो कभी 10 हजार रुपये निकालती थी। 15 दिन पहले रुपये चोरी होने का पता चला। उन्होंने नजर रखना शुरू कर दिया। एक सप्ताह पहले बेटी को अलमारी से रुपये निकालते देखकर पूछताछ की। उसने ब्लैकमेल करने वाले छात्रों के बारे में मुंह खोला। इस पर उन्होंने थाना एमएम गेट पुलिस को तहरीर दी।

इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान बनाए वीडियो

इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बातचीत और मिलने के दौरान आरोपियों ने छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। चार महीने पहले छात्रा ने मित्र को आईफोन दिलाया तो दुस्साहस बढ़ गया। वह उससे हर काम के लिए रकम मांगते। जब भी पार्टी करने जाते, उससे ही रुपये लेते। नाबालिगों के खर्चे बढ़ने लगे। इससे बीएससी के छात्र अभिषेक को शक हो गया। उसने पूछताछ की। पता चलने पर वह भी वसूली में शामिल हो गया।
 

मोबाइल में नहीं मिला डाटा, फोरेंसिक लैब में होगी जांच

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि तीन आरोपी नाबालिग हैं। कक्षा 10 में पढ़ते हैं, जबकि एक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। छात्रा के दोस्त के पिता इवेंट कंपनी में काम करते हैं। बाकी के पिता पेठे के कारोबार से जुड़े हैं। चारों के खिलाफ चौथ वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

पुलिस ने आरोपियों को बुलाया। उनके मोबाइल कब्जे में ले लिए। मोबाइलों में छात्रा के फोटो और वीडियो नहीं मिले। आरोपियों का कहना था कि वह छात्रा से रुपये ऐंठ जरूर रहे थे, लेकिन वीडियो और फोटो नहीं बनाए थे। छात्रा धमकी से ही डर गई। आशंका है कि मोबाइलों से डाटा डिलीट किया गया है। मोबाइलों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

कोड वर्ड में चैट... चाट पर 30 तो मोमोज लिखकर मांगते थे 25 हजार

आरोपी छात्र इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर छात्रा को रुपये लेकर बुलाते थे। कोड वर्ड में बात करते थे। चैटिंग में चाट लिखने पर छात्रा 30 हजार रुपये लेकर आती थी। मोमोज लिखने पर 25 हजार और चाऊमीन लिखने का मतलब 20 हजार रुपये था। आरोपी रेस्तरां में जाकर पार्टी करते थे। महंगे कपड़े और जूते पहनते थे। घरवालों को शक न हो, उसके लिए आईफोन वाईफाई से चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed