फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dirt in Taj Mahal area, 2.50 lakh fine on the executing agency

Agra News: ताजमहल क्षेत्र में गंदगी, कार्यदायी संस्था पर 2.50 लाख का जुर्माना

Thu, 01 Jan 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Taj Mahal area, 2.50 lakh fine on the executing agency
आगरा। विश्व धरोहर ताजमहल के आसपास सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई ठेका एजेंसी जेएस एनवायरो पर 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि रविवार को उन्होंने ताजगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया था। छुट्टी का दिन होने के कारण ताजमहल में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। ताजमहल क्षेत्र में लगाए गए ट्विन बिन डस्टबिन के बाहर काफी मात्रा में कचरा बिखरा मिला। ताजमहल पश्चिमी गेट पर दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक कोई भी सफाईकर्मी तैनात नहीं पाया गया। इस वजह से पूरे क्षेत्र में लिटरिंग देखी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पश्चिमी गेट के साइड डिवाइडर पर की गई प्रूनिंग का ग्रीन वेस्ट सड़क पर ही छोड़ दिया गया। वहीं, ताजमहल पूर्वी गेट के बाहर भी गंदगी मिली। पूर्वी गेट के टिकट काउंटर के नजदीक भी साफ-सफाई नहीं थी। उनकी रिपोर्ट पर नगर आयुक्त ने कंपनी पर 2.50 लाख का जुर्माना लगाते हुए एजेंसी को सात दिनों के भीतर रकम नगर निगम में जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed