फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diriya viral fever in summer season cure treatment and doctor advice

तापमान बढ़ने से उल्टी-दस्त और वायरल बुखार की मार, बरतें ये सावधानी और कराएं तत्काल उपचार

Mon, 22 Apr 2019 09:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Apr 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
diriya viral fever in summer season cure treatment and doctor advice
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आए मरीज - फोटो : अमर उजाला
पारा चढ़ने के साथ साथ उल्टी-दस्त और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एसएन मेडिकल कालेज की मेडिसिन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में उल्टी-दस्त के 15 से 20 फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

 
एसएन की मेडिसिन विभाग में औसतन 500-600 मरीज आ रहे हैं। सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त, पेट दर्द के मरीज ज्यादा हैं। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. पीके माहेश्वरी बताते हैं कि गर्मी बढ़ने से पेटजनित बीमारियां ज्यादा होती हैं, तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग का भी यही हाल है। सोमवार को 260 मरीज रहे, इनमें से 20 फीसदी मरीज डायरिया से पीड़ित मिले। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर बच्चों में डायरिया के ज्यादा मामले आ रहे हैं। इनमें दो से पांच गंभीर हालत में रहते हैं। उल्टी-दस्त होने पर बच्चे को ओआरएस का घोल पिलाएं और चिकित्सक को दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डायरिया की ये है खतरनाक स्थिति : 
- बार-बार दस्त और उल्टी होना
- होठ और जीभ सूख जाना
- आंखें बैठ जाना
- त्वचा शुष्क होना, चमक गायब होना
- पेशाब कम आना या फिर रुक जाना

ये बरतें सावधानी: 
- बच्चों को सुबह-शाम ही बाहर खेलने दें।
- धूप में जाते वक्त शरीर को ढकें।
- खूब पानी पिएं, बाहर का खाना खाने से बचें। 
- दही, खिचड़ी, दलिया खाने में ज्यादा खाएं।
- चिकनाई और चटपटे भोजन से बचें। 
- हरी सब्जी, सलाद का भरपूर प्रयोग करें।  

तेज धूप से त्वचा रोग के बढ़े मरीज
- तेज धूप से त्वचा रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या 15 फीसदी तक बढ़ी है। यहां लाल दाने, चकत्ते, खुजली, काले धब्बे की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि धूप में रहने वाले, कामकाजी युवाओं की संख्या अधिक है। धूप, पसीना और धूल से फंगल इन्फेक्शन के मरीज भी आ रहे हैं। सन क्रीम लगाएं और शरीर को ढककर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed