फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Digital Learning and YouTube Boost CBSE Class 10 Results

UP: यूट्यूब और डिजिटल संसाधनों ने बदली पढ़ाई की दिशा, CBSE 10वीं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

डिजिटल प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के इस्तेमाल से छात्रों की पढ़ाई आसान और प्रभावी हुई, जिसका असर बेहतर परीक्षा परिणाम में दिखा। ऑनलाइन क्लास और वीडियो लेक्चर से खासकर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों की समझ मजबूत हुई।

विज्ञापन
Digital Learning and YouTube Boost CBSE Class 10 Results
डिजिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिजिटल संसाधनों और यूट्यूब ने इस बार छात्रों की तैयारी को नई दिशा दी। इससे सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने पढ़ाई को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाया।
विज्ञापन


 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिले के 157 स्कूलों के करीब 15 हजार परीक्षार्थियों ने 33 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। सीबीएसई के डिप्टी कोऑर्डिनेटर रामानंद चौहान ने बताया कि इस बार छात्रों ने डिजिटल संसाधनों और यूट्यूब का भरपूर उपयोग किया। कठिन विषयों को समझने के लिए छात्रों ने ऑनलाइन वीडियो लेक्चर, लाइव क्लास और शॉर्ट एक्सप्लेनर वीडियो का सहारा लिया, जिससे उनकी समझ बेहतर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये छात्रों को बार-बार रिवीजन, प्रैक्टिस और नए तरीके से सीखने का मौका मिला। खासकर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में यूट्यूब ने अहम भूमिका निभाई। आने वाले समय में डिजिटल शिक्षा और तकनीक का उपयोग और बढ़ेगा, जिससे पढ़ाई और अधिक आसान व प्रभावी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास से मिली मदद
कक्षा 10 सीबीएसई अनमोल लवानिया ने कहा कि हमने यूट्यूब और डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की। इससे बहुत मदद मिली। ऑनलाइन क्लास में भी इनके माध्यम से समझाया जाता था। हम अपने शिक्षकों से भी क्राॅस चेक कराते थे। मेरे 88 प्रतिशत अंक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed