फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Difficulty in breathing due to pollution, 2 patients died

Agra News: प्रदूषण से सांस लेने में आ रही दिक्कत, 2 मरीजों की मौत

Fri, 17 Nov 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in breathing due to pollution, 2 patients died
मैनपुरी। जिले की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। इसके चलते दमा के मरीजों के साथ ही बुजुर्गाें की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 271 रहा। हवा में प्रदूषण के कारण जिले में बुजुर्गों की लगातार मौत हो रही है। शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्र में सांस लेने में दिक्कत के चलते 2 मरीजों की मौत हो गई। 9 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शु्क्रवार को सुबह से ही जिले में धुंध छाई रही। जिले का एक्यूआई बृहस्पतिवार की तुलना में कुछ कम रहा। बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 285 था बृहस्पतिवार को यह 271 रहा। चिकित्सकों के अनुसार यह भी लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। शहर के चांदेश्वर धाम निकट निवासी 78 वर्षीय त्रिलोकी नाथ को बृहस्पतिवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवर की रात उनकी मौत हो गई। भोगांव के गांव रंपुरा निवासी 55 वर्षीय पप्पू शर्मा को शुक्रवार अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed