फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diarrhea is not stopping, 7 month old Kanhaiya dies

Agra News: नहीं थम रहा डायरिया, 7 माह के कन्हैया ने तोड़ा दम

Sat, 07 Jun 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea is not stopping, 7 month old Kanhaiya dies
मैनपुरी। जिले में उमसभरी गर्मी के बीच डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में डायरिया पीड़ित मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे 7 माह के कन्हैया की डायरिया की वजह से माैत हो गई। वहीं, पांच अन्य बच्चों को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में उमसभरी गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने के कारण डायरिया के मरीज तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 12 बजे की ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें डायरिया के मरीजों की संख्या 200 से अधिक थी। शहर के मोहल्ला कटरा निवासी सुजीत कुमार के 7 माह के पुत्र कन्हैया को पिछले कुछ दिनों से डायरिया के साथ बुखार की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह परिजन कन्हैया को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल से दो अन्य बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जबकि पांच बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉक्टर मदन लाल का कहना था कि बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि डायरिया से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में हर संभव दवा आदि की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed